अमरोहा, अप्रैल 7 -- साइबर अपराधियों ने युवक के मोबाइल पर फर्जी मैसेज भेजकर धोखे से खाते में 30 हजार रुपये आने की बात कही। झांसे में आए युवक ने साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर 27 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित युवक ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव खंडसाल कलां में किसान अजयपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे गौरव कुमार का बैंक खाता बस्ती स्थित पीएनबी शाखा में है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गौरव के मोबाइल पर एक मैसेज आया। जो उसके खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर होने से संबंधित था। इसी दौरान गौरव के पास अंजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने व्यक्ति ने कहा कि धोखे से आपके खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। लिहाजा वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.