गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- अच्छी खबर - क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था यू वी कैन फाउंडेशन की कैंसर वैन में शिविर लगाए जाएंगे - 20 दिन तक कैंसर रोगियों की खोज के लिए अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद में कैंसर मरीजों की खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक अभियान शुरू करेगा। इसके लिए 30 संवेदनशील स्थानों पर शिविर लगाकर कैंसर के मरीजों की खोज की जाएगी। यह विशेष अभियान लगातार 20 दिनों तक चलाया जाएगा। इसमें आमजन को निशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा दी जाएगी। इस अभियान में क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था यू वी कैन फाउंडेशन का सहयोग लिया जा रहा है। फाउंडेशन की अत्याधुनिक कैंसर वैन के माध्यम से विभिन्न इलाकों में शिविर लगाए जाएंगे। वैन में मरीजों की स्क्रीनिंग की सुविधाएं उपलब्ध होगी। पहचान के बाद मरीजों का दिल्ली के कैंसर स्पेशलि...