गोंडा, अगस्त 15 -- गोण्डा। शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेनानायक त्रिभुवन सिंह ने वाहिनी परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने इस देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बारे में बताया। वीरता के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति का पुलिस पदक (गैलंट्री अवॉर्ड) पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन अमित पाठक द्वारा प्रदान किया गया। फर्रुखाबाद जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान त्रिभुवन सिंह ने 30 जनवरी 2020 को अदम्य साहस व कुशल रणनीति से सजायफ्ता अपराधी सुभाष बॉथम को मार गिराकर उसके द्वारा बंधक बनाए गए 25 अबोध बच्चों को मुक्त कराया था। इस दौरान गोली का छर्रा लगने से वह घायल हो गए थे। इस वीरता के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिभुवन सिंह की प्रशंसा की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.