मुंगेर, मार्च 21 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का निर्माण 30 वर्ष बाद भी नहीं हो पाया है। जबकि विधानसभा में यह मुद्दा उठता रहा है। जानकारों की मानें तो मुआवजे की राशि को लेकर जमीन अधिग्रहण का मामला अटका पड़ा है। बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन 28 फरवरी 1994 को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने किया था। उदघाटन के बाद से प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरियारपुर पीएचसी परिसर में चल रहा है। प्रखंड कार्यलय भवन निर्माण को लेकर विधायक ने भी विधानसभा में मुद्दा उठाया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। 2012 में जमीन किया गया था चिन्हित: बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण के लिए बरियारपुर मौजा में पीएचसी परिसर से सटे करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित कर अधिग्रहण का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.