लखीसराय, अक्टूबर 12 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा पुलिस ने 30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के घोघरघाटी गांव से अर्जुन कोड़ा के पुत्र राजो कोड़ा के रूप में की गई है। वहीं थाना क्षेत्र के सहमालपुर गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी स्व. किशुन चौधरी के पुत्र राजो को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि कजरा थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.