हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 15 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में नीतीश सरकार बिहार भवन बनाने जा रही है। दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में बिहार भवन बनाया जाएगा। यह इमारत 30 मंजिला होगी, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसमें मरीजों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। खासकर बिहार से कैंसर का इलाज कराने मुंबई जाने वाले लोगों को यहां रहने की सुविधा दी जाएगी। सरकारी कामकाज और बैठकों के लिए भी इसका इस्तेमाल होगा। नीतीश सरकार ने बीते मंगलवार को मुंबई में बिहार भवन बनाने के निर्माण के लिए 314.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी थी। अब भवन निर्माण विभाग ने इस पर काम तेज कर दिया है। विभाग के सचिव रवि कुमार ने गुरुवार को कबताया कि मुबंई में 0.68 एकड़ में बिहार भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बेसमेंट समेत करीब 30 फ्लोर होंगे। इस भवन की ऊंचाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.