नई दिल्ली, मार्च 18 -- रूस-यूक्रेन के बीच शांति को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए 30 दिनों के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई। हालांकि, पुतिन ने ट्रंप से यह भी कहा कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन को सैन्य और खुफिया सहायता देना बंद नहीं करेंगे, तो संघर्ष पूरी तरह नहीं रुकेगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों नेताओं ने माना कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए और इसे एक स्थायी शांति के साथ समाप्त किया जाना चाहिए। ट्रंप और पुतिन ने इस बात पर सहमति जताई कि यूक्रेन और रूस को अपनी ऊर्जा और बुनियादी ढांचा सुविधाओं पर हमले रोकने होंगे और इसके तहत एक ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.