हजारीबाग, नवम्बर 5 -- इचाक प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के लक्ष्मी नारायण बड़ा अखाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्तिक माह के 30 दिनों तक स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा निकलने वाला प्रभात जागरण का समापन पूर्णिमा की सुबह बुधवार को नगर भ्रमण के साथ हो गया। जिसमें क्षेत्र के सनातनी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकाश राम ने किया। जबकि महंत विजयानंद दास और मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे द्वारा मंगला आरती करायी गयी। प्रकाश राम ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से जारी है। इसके बाद हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे अखाड़ा को विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया था। मंडली में मुखिया अशोक कपड़दार,सच्चिदानंद अग्रवाल,सुन्दर सोनी, बीरू पाण्डेय,महेश वैध, विशेश्वर वैध, पन्नु राम, राजू वर्मा, विहिप के अभिषेक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.