महाराजगंज, मई 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सहकारिता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में हजारों किसानों के जुड़ने के बाद तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर पशुपालन, मत्स्य व केसीसी में करीब 19 करोड़ का कर्ज बांट दिया है। कर्ज वितरण के बाद सचिव अब 30 जून ऋण की वसूली में जुटे हैं। एआर कॉआपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि धान की खेती करने वाले किसान रिन्यूअल करा कर पुन: कर्ज निकाल सकेंगे। महराजगंज जिले में बी-पैक्स के तहत 96 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करने व आर्थिक मजबूती को लेकर काम किया जा रहा है। इसके क्रम में हर फसली सीजन में खाद-बीज की खरीद करने को कर्ज वितरित किया जा रहा है। एआर कॉआपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए नये व पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.