महाराजगंज, मई 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले को समेटते हुए बुद्ध की धरती-महराजगंज एक विशद पुस्तक के प्रकाशन की बनी योजना के क्रम में स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल में संपादक मंडल से जुड़े लोगों की बैठक हुई। डॉ. परशुराम गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 जून तक सभी लेख लेने की तिथि तय की गई। इसके लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। प्रकाशन समिति के मीडिया सचिव डॉ. शांतिशरण मिश्र ने बताया कि पुस्तक में महराजगंज जनपद से संबंधित ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, कृषि, औद्योगिक, शैक्षिक, पुरातत्व, पर्यटन, खेलकूद, पर्यावरण, पर्यटन,वन, स्वास्थ्य, महिलाओं की स्थिति, थारू एवं कंजड़ जन जाति का विश्लेषण,भूले-बिसरे लोग, महत्वपूर्ण शख्सियत, जनपद के मेधावी व्यक्तित्व, महराजगंज जनपद की लोक कला, महराजगंज जनपद के बौद्ध विहार केंद्र ...