रुद्रपुर, जनवरी 28 -- समाज कल्याण सचिव एवं 38वें राष्ट्रीय खेल नोडल अधिकारी डॉ़ नीरज खैरवाल ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित होने वाले शूटिगं ट्रैप एण्ड स्केट की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 30 जनवरी तक सिविल व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल नोडल अधिकारी खैरवाल ने कहा कि 6 से 12 फरवरी तक शूटिगं ट्रैप एण्ड स्केट प्रतियोगिताए होनी हैं। इसलिए सिविल निर्माण कार्य को आगामी दो दिन में अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, ताकि शूटिंग प्रतियोगिताए हेतु अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने शूटिंग स्थल का सौन्दर्यीकरण करने के साथ ही खिलाड़ियों के भोजन व्यवस्था के लिए हैंगर में व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पर्याप्त व्यवस्थाएं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.