सोनभद्र, मई 24 -- खुटहन। रुस्तमपुर गांव में शुक्रवार की रात कोटेदार द्वारा वितरण हेतु कमरे में रखें 30 क्विंटल खाद्यान्न के दरवाजे का ताला रेतकर चोरों ने पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर कोटेदार देवतादीन यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव के डिहिया मार्ग पर श्रीकृष्ण पाण्डेय की तीन कमरे का मकान बना है। जिसमें दसकों पूर्व से कोटेदार के द्वारा खाद्यान्न रखा जाता है। लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण भी यहीं से किया जाता है। रात में अज्ञात चोर कमरे के दरवाजे का ताला रेतकर भीतर रखा 60 बोरी गेहूं उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.