गुमला, दिसम्बर 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से हो कर गुजरने वाली बाईपास रोड के किनारे तर्री स्थित वन विभाग गुमला द्वारा 30 एकड़ भूमि पर 8.5 करोड़ से विकसित शहीद तेलंगा खड़िया जैव विविधता पार्क का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गुमला विधायक भूषण तिर्की, एसपी हारिश बिन जमा, डीएफओ बेलाल अहमद अनवर, जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, डीडीसी दिलेश्वर महतो और प्रशिक्षु डीएफओ आदर्श शरण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पार्क का लोकार्पण किया। मौके पर विधायक तिर्की ने कहा कि वन विभाग गुमला ने जिलेवासियों को क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर एक सुंदर उपहार जैव विविधता पार्क के रूप में दिया है। उन्होंने कहा कि पार्क का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद तेलंगा खड़िया के नाम पर रख...