उरई, मार्च 30 -- उरई। राशन लाभार्थियों द्वारा ई केवाईसी करने में बरती जा रही लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है। शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि 30 अप्रैल तक हर हाल मैं ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण कराया जाए अन्यथा राशन आवंटन में कटौती की जाएगी। शासन के निर्देश पर राशन कार्ड धारकों के अलावा इससे जुड़े सभी यूनिट की ई केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें सभी लाभार्थियों एवं उससे जुड़े यूनिट को संबंधित राशन दुकान पर पहुंचकर अंगूठा लगाकर ई केवाईसी करानी है। जो लोग जिले से बाहर रह रहे उनको भी यह सुविधा प्रदान की गई है वह किसी भी दुकान पर जाकर मशीन में अंगूठा लगाकर अपनी ई केवाईसी करा सकते हैं। जनपद में कुल राशन कार्ड धारकों की संख्या 12 लाख 10 हजार 537 है। इसके सापेक्ष अभी तक नौ लाख 25 हजार 712 लाभार्थियों द्वारा ई केवाईसी की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.