उरई, फरवरी 4 -- उरई। श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में 30वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम 6 फरवरी को संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पूर्णेन्द्र मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण क्षत्रिय एवं वैश्य बंधुओं के बालकों को संस्कारित करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस साल भी 6 फरवरी शुक्रवार को श्रीआदर्श संस्कृत महाविद्यालय उरई में 30वां सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित हो रहा है। यज्ञोपवीत संस्कार में सम्मिलित होकर बटुकों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.