मेरठ, जनवरी 2 -- बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत पश्चिमांचल के 14 जिलों में बकायेदार एवं बिजली चोरी प्रकरणों में फंसे उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। तीन लाख 91 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर बकाया अदा कर छूट का लाभ उठाया। एमडी रवीश गुप्ता ने बताया कि योजना का प्रथम चरण 31 दिसंबर से बढ़ाकर तीन जनवरी तक कर दिया है। उपभोक्ताओं से पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। एमडी रवीश कुमार ने बताया कि पश्चिमांचल डिस्कॉम के विभिन्न जनपदों में पंजीकरण अभियान तीव्र गति से संचालित है। जनपद मुरादाबाद में सबसे अधिक 85545 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। गजरौला जोन में 68968, सहारनपुर में 56649 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। बुलंदशहर में 55302 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा सहित विभिन्न जिलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.