गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहरी जलापूर्ति पर सालाना 3.45 करोड़ की धनराशि खर्च करने के बाद भी शहरवासियों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। भीषण गर्मी में एक तिहाई आबादी ऐसी है, जो सुबह उठते ही पानी जुटाने में जुट जाती है, वहीं अन्य आबादी को चार जलापूर्ति केन्द्रों से गिरिडीह नगर निगम रोज पानी देती है, इसके बाद भी लोगों का कहना है कि प्यास नहीं बुझती है। सुबह में आधे से पौन घंटे की जलापूर्ति होती है, उसमें भी प्रेशर कम रहने से पानी प्यास और बढ़ा देती है। जिसके बाद पानी खरीदना पड़ता है या फिर इधर-उधर भटक कर हैंडपंपों से जुटाना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से बरवाडीह, बाभनटोली, बरमसिया, मकतपुर, शास्त्रीनगर, झंडा मैदान रोड, बक्सीडीह रोड, स्टेशन रोड, बरगंडा, आश्रम रोड, भंडारीडीह सहित पचंबा को रोज जूझना पड़ता है। हालांकि नगर निगम का दावा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.