देवरिया, जनवरी 16 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को क्षेत्र के भरौटा में 3 करोड़ 21 लाख की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें भरौटा ग्राम पंचायत से कुशीनगर को जोड़ने वाली खनुआ नाले पर स्वीकृत पुल,चबौली से सेमरा तक सम्पर्क मार्ग, सोनहुला रामनगर से देसही देवरिया तक संपर्क मार्ग मरम्मत कार्य शामिल है। कृषि मंत्री ने भरौटा गांव में खनुआ नाले पर स्वीकृत पुल के लिए 2 करोड़ 7 लाख, चबौली से बरवा सेमरा संपर्क मार्ग 97 लाख 60 हजार, सोनहुला रामनगर से देसही देवरिया तक 17 लाख 50 हजार से संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए आधारशिला रखी । तीनों परियोजनाओं पर करीब 3 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च होंगे। श्री शाही ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश में चौतरफा विकास कर रही है, जिसको लेकर विपक्ष के...