नई दिल्ली, जनवरी 3 -- Sakat Chauth Date Time Sakat Chauth 2026: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ का व्रत रख गणेश जी की आराधना की जाती है। सकट चौथ को तिलवा चौथ, तिलकुटा चौथ, माघी चौथ और वक्रतुंडी चतुर्थी भी कहते हैं। इस साल सकट चौथ 3 शुभ योगों के संयोग में पड़ रहा है। यह व्रत सकट माता, भगवान गणेश और चंद्र देव को समर्पित है। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण के लिए महिलाएं यह व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधिवत यह व्रत करने पर सकट माता संतान पर आने वाले सभी कष्टों को दूर करती हैं और विघ्नहर्ता गणेश सुख-सौभाग्य प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं सकट चौथ व्रत कब रखा जाएगा, महत्व, पूजा विधि और चांद निकलने का समय-3 शुभ योग में सकट चौथ व्रत, जान लें पूजा मुहूर्त पंचांग अनुसार, चतुर्थी तिथि 06 जनव...