नई दिल्ली, फरवरी 17 -- सोमवार (16 फरवरी) को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में रोमांच की पराकाष्ठा देखने को मिली, जहां तीन महत्वपूर्ण मैचों ने टूर्नामेंट के समीकरण बदल दिए। इन 3 अहम मैचों में 1 हजार से ज्यादा रन बने हैं। तीन टीमों ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान ने अपनी आगे की संभावनाएं जीवित रखीं हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आ गई है। दिन के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5 विकेट से हराकर अपनी सुपर-8 की उम्मीदों को जीवित रखा। अज़मतुल्लाह उमरज़ई इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे, जिन्होंने पहले गेंदबाजी में घातक प्रदर्शन करते हुए मात्र 15 रन देकर 4 विकेट झटके और फिर मुश्किल समय में 21 गेंदों में नाबाद 40 रनों की आक्रामक पारी खेली। इब्राहिम जादरान के धैर्यपूर्ण 53 र...