चंडीगढ़, मई 30 -- पंजाब के फगवाड़ा के एक बैंक में डकैतों ने दिनदहाड़े उत्पात मचाया है। इस दौरान डकैतों ने 3 मिनट के अंदर बैंक के लगभग 40 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित रिहाणा जट्टां गांव में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में यह घटना हुई है, जहां गुंडों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक तीन लुटेरे कार में सवार होकर आए और बैंक से करीब 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।ब्रांच मैनेजर को गन प्वाइंट पर लिया जानकारी के मुताबिक शिकवर दोपहर तीन बजे हथियारों से लैस दो बदमाश बैंक में घुस गए। उनका एक साथी कार में ही मौजूद था। दोनों बदमाशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.