प. सिंहभूम, जनवरी 24 -- पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सक्रिय इनामी नक्सलियों को अंजाम तक पहुंचाने की पटकथा तीन माह पहले ही लिखी जा चुकी थी। केरल से गिरफ्तार सावन टूटी से इनामी नक्सलियों के बारे में एनआईए को अहम जानकारी मिल चुकी थी। सावन टूटी जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के झरझरा इलाके की लांजी पहाड़ी पर साल 2023 में डायरेक्शनल बम विस्फोट का मास्टर माइंड था। घटना के बाद से फरार था। उसे एनआईए ने केरल के इडुक्की इलाके से 14 अक्तूबर 2025 को गिरफ्तार किया था। सावन टूटी को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी। इस कारण एनआईओ को इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि सावन टूटी इनामी नक्सली अनल दा उर्फ प्रतिराम माझी, मिसिर बेसरा और असीम मंडल के काफी नजदीकी है और इसके पास उनके संबंध में काफी जानकारी है। सूत्रों की माने तो सावन टूटी की गिरफ्तारी के बाद इनाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.