चक्रधरपुर, मार्च 20 -- चक्रधरपुर। गर्मी की छूट्टी में पर्यटन के लिए ट्रेनों में संभावित यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ओड़िशा के जगन्नाथपुरी धाम से पटना के लिए स्पेशल सप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पुरी पटना समर स्पेशल ट्रेन(08439) पुरी से 3 मई से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को 14.55 बजे खुलेगी और यह दूसरे दिन पटना 10.45 बजे पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन का दक्षिण पूर्ण रेलवे के अंर्तगत आने वाले बालेश्वर, खड़गपुर और अंडूल में ठहराव होगा। उसी प्रकार पटना पुरी समर स्पेशल ट्रेन(08440) 4 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को पटना से 13.30 बजे खुलेगी और यह दूसरे दिन 09.45 बजे इन्हीं स्टेशनों में रुक ती हुई पुरी पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.