गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर। गोरखपुर में चल रहे रिमॉडलिंग के कार्य को देखते हुए कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन में पीलीभीत से 3 मई तक चलने वाली 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 4 मई तक चलने वाली 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर से चलाई जाएगी। गोरखपुर से 3 मई को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर खलीलाबाद से चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.