बेतिया, अप्रैल 8 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने अपने तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी का गला काटकर मार दिया। फिर रात भर उसकी लाश के पास बैठा रहा। सुबह पुलिस के आने से पहले वह फरार हो गया। परिजन के अनुसार पति को शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या की गई। यह वारदात धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर बाजार टोला की है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है। यह वारदात रविवार आधी रात की है। ग्रामीणों के अनुसार पूजा का पति भगन राम हिमाचल प्रदेश में राज मिस्त्री का काम करता है। रविवार देर रात वह घर लौटा था। पत्नी से कहासुनी के बाद उसने अपने तीन बच्चों के सामने ही टांगी से पत्नी के सिर एवं गले पर वार करना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.