नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Spice Lounge Food Works: स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयरों में आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मजबूत खरीदारी के चलते यह स्मॉल-कैप स्टॉक में आज भी 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लग गया और बीएसई पर Rs.31.25 के भाव पर आ गया था। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में आई भारी गिरावट के बाद शेयर में अब तेज रिकवरी दिख रही है। बीते तीन दिनों में ही यह स्टॉक करीब 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है, जिससे निवेशकों में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है।शेयरों में तेजी की वजह कंपनी के शेयरों में यह उछाल उसके हालिया एलान के बाद देखने को मिला है। स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स ने बताया है कि उसका लाइव कल्चर और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म 'XORA वर्ल्ड' मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैरिस जयराज का पहली बार हैदराबाद में कॉन्सर्ट आयोजित करने जा रहा है। य...