बांका, मई 6 -- बाराहाट निज प्रतिनिधि तीन दिन पूर्व अपने घर भूरना से ससुराल निकले युवक निक्कू झा का कोई पता नहीं चल पाया है।सोमवार को घटनास्थल पर स्वान दस्ते की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की ।लेकिन इस टीम में शामिल अधिकारियों को कुछ खास हाथ नहीं लगा।इधर पीड़ित परिवार के सदस्य युवक के साथ किसी अनहोनी के आशंका से डरे सहमे हुए हैं।थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ युवक की सकुशल बरामदगी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है । शीघ्र ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा। जानकारी हो कि निक्कू झा की मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल थाना क्षेत्र के वीरानगढ़ गांव के नहर के पास लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था। बाद में इस मामले में जांच पड़ताल के क्रम में परिवार के सदस्यों ने युवक की गुमशुदगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.