नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- CHANDRA GRAHAN 2025, 3 घंटे 28 मिनट का चंद्रग्रहण: आज 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा की रात में इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। साल के आखिरी चंद्रग्रहण की अवधि लगभग 03 घंटे 28 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण लगने से नौ घंटा पहले ही सूतक लग जाता है। ऐसे में सूतक काल 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो चुका हो। यह रात्रि 1:27 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और वृष लग्न में आरम्भ हो रहा है। चांद पर पृथ्वी छाया का स्पर्श रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य रात्रि 11बजकर 41 मिनट पर होगा। इस समय चंद्रमा पूरी तरह छिप जाएगा। इसके बाद ग्रहण लगे चंद्रमा को मोक्ष (समाप्ति) रात 1 बजकर 27 मिनट तक मिलेगा। यह भी पढ़ें- रात 9:58 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण के दौरान करें यह उपायभारत में दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत न...