धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शुक्रवार की दोपहर को 2.41 बजे जैसे ही ट्रेन पहुंची, पूर्व मध्य रेल का एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। इस ट्रेन ने पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद तक के सफर में कई बार अधिकतम 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ हवा से बातें की। धनबाद से मात्र 3 घंटे 41 मिनट में ट्रेन डीडीयू पहुंच गई। डीडीयू से धनबाद आने में ट्रायल ट्रेन को 3 घंटे 53 मिनट लगी। ट्रायल ट्रेन में सवार होकर पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने ट्रायल को पूरी तरह से सफल बताया। ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के ओएचई (ओवरहेड तार) व ट्रैक का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इसी रास्ते से पुन: यह ट्रेन अपने अधिकतम स्पीड को तय करते हुए वापस डीडीयू पहुंची। पूर्व मध्य रेलवे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.