बस्ती, जुलाई 5 -- कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। कुदरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंझरिया में चल रहे मनरेगा कार्य में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एडीओ आईएसबी देवेंद्र प्रसाद यादव की जांच में मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिले, जबकि ग्राम पंचायत के तीन कार्यस्थल पर 298 मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन दर्शाई जा रही थी। बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने उक्त सभी कार्यों को शून्य घोषित कर दिया है। पंचायत सचिव धनश्याम यादव, तकनीकी सहायक कृष्ण प्रताप गिरी और रोजगार सेविका राजेश्वरी देवी से स्पष्टीकरण तलब किया है। पंचायत सहायक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन दिनों मनरेगा में फर्जीवाड़े की शिकायत बड़े पैमाने पर मिल रही है। बरसात के दिनों में भी सैकड़ों की संख्या में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी दिखाई जा रही है। उपायुक्त श्रम रोजगार (मनरेगा) जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बस्...