फरीदाबाद, मई 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को नगर निगम में पांच साल से ज्यादा की नौकरी कर चुके अनुबंधित कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी करने के नियुक्ति पत्र सौंपे। ऐसे 297 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। निगमायुक्त ने पूरी नौकरी की सुरक्षा मिलने पर कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सभी विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 58 साल तक नौकरी करने की नीति की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर निगमायुक्त ने कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी करने की सुरक्षा देने के पत्र सौंप दिए हैं। इनमें 105 क्लर्क, 28 जेई, 14 क्लर्क-डाटा एंट्री ऑपरेटर , एक सहायक, आठ सहायक सफ...