प्रयागराज, जनवरी 23 -- प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय की 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 1700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए सीमैट एलनगंज में काउंसिलिंग शुरू हो गई है। 31 दिसंबर 2019 के पूर्व हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका करने वाले 1501 अभ्यर्थियों को शुक्रवार से रविवार तक अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया है। नोडल अधिकारी बेसिक शिक्षा परिषद के उपसचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन 500 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि राज्य स्तर का गुणांक (मेरिट) के आधार पर काउंसिलिंग कराई जा रही है। अभिलेख सत्यापन के बाद सफल अभ्यर्थियों को इस महीने के अंत तक जिला आवंटित करने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.