पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के लिए एक विशेष परियोजना को मंज़ूरी मिली है। इसके अंतर्गत धमदाहा से कुआड़ी तक 11.2 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस योजना पर 29.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना से पूर्णिया जिला एवं कटिहार जिला के नागरिकों को लाभ मिलेगा। चौड़ी और बेहतर सड़क से यातायात सुगम होगा। कृषि उपज का परिवहन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क से शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच और भी आसान होगी। साथ ही इस मार्ग के विकसित होने से स्थानीय लोगों की यात्रा समय में कमी आएगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह सड़क परियोजना पूर्णिया के विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.