देवरिया, अगस्त 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 से 31 अगस्त तक रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 14 वर्षीय बालक हॅाकी, वालीबाल पुरुष, खो-खो महिला, रस्सी कूद पुरुष- महिला एवं साइकिल रैली का आयोजन होगा। स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में 29 अगस्त को हॉकी 14 वर्ष, 30 अगस्त को वॉलीबाल पुरूष, खो- खो महिला एवं रस्सी कूद तथा 31 अगस्त को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...