गुमला, फरवरी 6 -- बसिया। झारखंड चीक बड़ाईक उत्थान समिति प्रखंड बसिया की आवश्यक बैठक कोनबीर स्थित लैम्प्स भवन के समीप गोपाल बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 29 मार्च को प्रस्तावित मिलन समारोह, सम्मेलन व प्रखंड समिति अध्यक्ष चुनाव को लेकर से चर्चा की गई। अध्यक्ष गोपाल बड़ाईक ने कहा कि बड़ाईक समाज की एकजुटता और अखंडता को मजबूत करना समिति की प्राथमिकता है। समिति सचिव शशिकांत बड़ाईक ने बताया कि वर्तमान समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, इसलिए समाज की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्धारित तिथि पर चुनाव कराना आवश्यक है। बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 13 फरवरी को किसान भवन में होगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक में अमृता बड़ाईक, बिरसमुनी बड़ाईक, झरना देवी, ललिता देवी, फिलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.