गिरडीह, मई 29 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद के कृषि विज्ञान केंद्र से 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। इस अभियान की सफलता के लिए केविके के द्वारा इसकी व्यापक तैयारी की गई है। इस बाबत केविके के प्रधान सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डा पंकज सेठ ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक प्रखंड के गांवों तक पहुंचेगी और किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की नई किस्मों और सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि विज्ञान केंद्र सहित देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा संचालित किया जाएगा। इस अभियान के लिए देश स्तर से 1600 हजार वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। चयनित वैज्ञानिकों द्वारा गांव-गांव में कृषकों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए देश स्तर पर 2000 ...