बुलंदशहर, मार्च 22 -- बुलंदशहर। अगर आपका बैंक में लेनदेन समेत अन्य कोई भी जुड़ा काम है तो उसे 29 मार्च तक निपटा लें। क्योंकि 30, 31 मार्च व 1 अप्रैल को बैंक शाखाओं में लेनदेन नहीं होगा। 30 मार्च को रविवार का सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को ईद-उल फितर व 01 अप्रैल को बैंकों में अवकाश है। बैंक शाखाएं दो अप्रैल को खुलेंगी। लीड बैंक मैनेजर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 31 मार्च को सरकारी लेन-देन के लिए ही बैंक खुलेंगे। उपभोक्ताओं को नकदी निकासी में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए बैंक के सभी एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रहेगा। उन्होने बताया कि बैंक के सभी एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रहेगा। 31 मार्च को केवल सरकारी कार्यालयों से संबंधित ट्रांजेक्शन के लिए कुछ शाखाएं ही खुलेंगी। एटीएम से नकदी निकासी में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.