सीतापुर, अप्रैल 23 -- संदना, संवाददाता। विकास खंड गोंदलामऊ में जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम सन्दना स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 29 ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और समूह सखियां शामिल हुईं। पंचायत राज विभाग के स्टेट कंसलटेंट वरुण श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को जल प्रबंधन की जिम्मेदारी समझाई। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों का उचित संचालन आवश्यक है। पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की जानकारी दी। पानी की टंकियों को पंचायत को हस्तांतरण करने की प्रक्रिया भी समझाई। ट्रेनर पन्ना लाल मिश्रा ने प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। साथ ही जलापूर्ति प्रबंधन प्रणाली के संचालन और रखरखाव की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण में रघुनाथपुर ऐनी प्रधान पुष्पा देवी, उत्तरधौना प्रधान पति संजय त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.