जमशेदपुर, मार्च 19 -- एफएसएसएआई ने लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजित किया। मंगलवार को कैंप का समापन हो गया। आयोजन खासमहल स्थित सिविल सर्जन परिसर के खाद्य एवं औषधि भवन में किया गया। इसमें कुल 51 एफएफएसएआई का रजिस्ट्रेशन का आवेदन प्राप्त हुआ। ऑन स्पॉट 29 एफएसएसएआई का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ठेला, खोमचा, स्ट्रीट फूड वेंडर, ट्रेड रिटेलर और होटल कारोबारी को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा पदाधिकारी थे। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का वितरण किया। साथ ही इस कैंप में लोगों को थोड़ा कम नमक, चीनी एवं तेल के उपयोग के बारे में बताया गया और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.