जामताड़ा, जुलाई 10 -- 29 अगस्त को तृतीय जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में हॉकी खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में हॉकी संघ की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को तृतीय जामताड़ा जिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से चयनित 10 बालक एवं बालिका टीमें भाग लेंगी। वहीं प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने हेतु 22 से 28 अगस्त तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में झारखंड राज्य के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकी और खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान हॉकी संघ के अध्यक्ष हरिओम ने कहा कि हॉकी जामताड़ा का निरंतर प्रयास है कि जिले में हॉकी को एक नई पहचान मिले। उ...