बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि प्रतिभागियों से सात जनवरी को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संवाद किया। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा चयनित 79 प्रतिभागी उपस्थित रहे।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केन्द्र के अनुराग गुप्ता ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में अनुराग उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.