पटना, अप्रैल 20 -- बिहार में जल्द ही 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी बहाली के लिए एक सप्ताह के अंदर विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा और रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को अधिवेशन भवन सभागार में आयुष मेडिकल एसोसिएशन, बिहार के तत्वावधान में आयोजित हैनीमेन जयंती सह वैज्ञानिक सेमिनार में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आयुष दवाओं की खरीद के लिए केंद्र सरकार से करीब 60 करोड़ रुपया मिलने वाला है। इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सेमिनार का उद्घाटन किया। मौके पर जायसवाल ने कहा कि आयुष चिकित्सक पूरी निष्ठा से सरकारी अस्पतालों में सेवा दे रहे हैं। होम्योपैथ पद्धति भी आज एलोपैथ की तरह कारगर चिकित्सकीय उपचार कर रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.