सहारनपुर, फरवरी 19 -- नगर निगम अधिकारियों ने गुरुवार को प्रवर्तन दल के साथ चिलकाना रोड स्थित बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री पर छापा मारकर 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक बरामद किया और सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया। बरामद की गयी प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम की गाड़ियों में भरकर निगम लाया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों की टीम प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ चिलकाना रोड स्थित बालपुर पहुंची और एक हौजरी फैक्ट्री पर छापा मारकर 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक गिलास, कटोरी, चम्मच आदि बरामद किये गए। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह ने बताया कि बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री के भीतर बनाये गए एक गोदाम में यह प्रतिबंधित प्लास्टिक कंटेनरों में भरकर...