भभुआ, जनवरी 2 -- संसाधन उपलब्ध कराने व प्राकृतिक खेती पर 2.13 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार कृषि विभाग ने अधौरा, चैनपुर, भगवानपुर प्रखंड के किसानों का 14 क्लस्टर बनाया हर क्लस्टर में 50 किसानों को किया है शामिल, कृषि विभाग किसानों कर रहा प्रशिक्षित (एक्सक्लूसिव/पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नववर्ष 2026 कैमूर के असिंचित क्षेत्र के किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जिले के पहाड़ी क्षेत्र के किसानों को खेती की बदौलत आत्मनिर्भर बनाने और असिंचित क्षेत्रों में समेकित खेती की बढ़ावा देने के लिए सरकार व कृषि विभाग ने नई पहल शुरू की है। वर्षा आधारित क्षेत्र विकास योजना के तहत कृषि विभाग ने 280 हेक्टेयर भूमि में समेकित खेती कराने के लिए कार्य योजना तैयार की है। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वर्षा आधारित क्ष...