कुशीनगर, मार्च 23 -- पडरौना, निज संवाददाता। पटहेरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अशोगवा बुजुर्ग स्थित सरकारी पानी की टंकी के बने कमरे से हुई चोरी की घटना का अनावरण शनिवार को किया। पुलिस ने 28 हजार रूपये की चोरी की सामान सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पटहेरवा थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गांव अशोगवा बुजुर्ग स्थित सरकारी पानी की टंकी से चोरी किये सामान के मामले में दर्ज मुकदमे में चल रहे छानबीन के दौरान अशोगवा बुजुर्ग में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उस दौरान एक संदिग्ध चोरी की गई लकड़ी का जंगला, छह पीस लोहे का चादर, बिजली का केबल, बाल्टी, लोहे का तसला आदि सामान लेकर जाते हुए दिखाई दिया। सन्देह पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.