गढ़वा, अगस्त 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत गरीब और असहाय लोगों को मिलने वाला विभिन्न तरह के पेंशनधारियों का अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पेंशनधारी पंचायत, प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में केंद्र प्रायोजित 74 हजार 324 पेंशनधारियों को लाभ मिलता है। उनमें अब तक 28 हजार 646 लोगों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बन चुका है। बाकी 45 हजार 678 लोगों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट नहीं बन पाया है। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोग आवेदन देकर ऑनलाइन इंट्री करा रहे हैं। जैसे-जैसे लोगों का ऑनलाइन इंट्री अपलोड होते जा रहा है उसी के अनुरूप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बन रहा है। ज्ञात हो कि जिले के 74 हजार 324 प...