सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत मिली राशि को खर्च नहीं करने वाले 28 कम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) संचालक हेडमास्टरों का फरवरी का एक दिन का वेतन कटौती करने का अनुशंसा किया गया है। यह कार्रवाई एसएसए डीपीओ सुभाष कुमार ने स्थापना डीपीओ से की है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक सीआरसी को 1.53 लाख रूपये दिए गये थे। जिला से बार-बार सूचना पत्र देने व स्पष्टीकरण के बावजूद 20 मार्च तक 28 सीआरसी संचालकों ने उक्त राशि का व्यय नहीं की गई है। उन्होंने स्थापना डीपीओ से संबंधित सीआरसी संचालक हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन कटौती करते हुए मामले में विभागीय कार्रवाई का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.