अमरोहा, जनवरी 26 -- अधिवक्ता परिषद ब्रज अमरोहा इकाई की मासिक बैठक रविवार को प्रमुख श्रवण कुमार सैनी के मोहल्ला कल्याणपुर स्थित आवास पर हुई। जिसमें आगामी 28 व 29 मार्च में होने वाले पांच जिलों के अभ्यास वर्ग पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों के द्वारा अभ्यास वर्ग को सफल बनाए जाने के लिए अमूल्य सुझाव दिए गए, साथ ही प्रतिमाह होने वाले स्वअध्याय मंडल की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी एडवोकेट ने स्वअध्याय मंडल के लिए उपयुक्त वक्ता की खोज का सुझाव दिया। इसके साथ ही हापुड़ में होने वाले महिला सम्मेलन में अधिक संख्या में अमरोहा से महिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता इकाई के संरक्षक अवनीश शरण बंसल ने तथा संचालन महामंत्री राजपाल सिंह ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन अमरोहा के सचिव सतीश कुमार त्यागी, ईकाई के स...