धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को 28 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने जून 2025 में अपनी सजगता से दुर्घटना टालने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया, जिससे रेल परिचालन में आनेवाली समस्याओं, दुर्घटनाओं व असामान्यताओं को टाला गया। इस अवसर पर सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.