देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। कृषि और बागवानी सेक्टर में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही उत्तराखंड की 28 महिलाओं को 'प्रगतिशील किसान सम्मान-2025' से नवाजा गया। इनमें उत्तरकाशी की चार और बाकी जिलों से दो-दो महिला किसान शामिल हैं। शनिवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडटोरियम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने संयुक्त रूप से महिलाओं का सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में माता मंगला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी समाज की रीढ़ है। उसके बिना किसी समाज की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव की भावना, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, अत्याचार पर भी चिंता जताई। कहा कि एक ओर जहां मातृशक्ति को हमारे धर्म में सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। वहीं उनके...